बदायूं
Budaun News: बदमाशों ने किसान को गोली मारी, दूसरे को पीटा
कादरचौक। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बदमाशों ने फसल की रखवाली कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। एक किसान के साथ मारपीट की और दूसरे को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान को जिला अस्पताल भेजा।