पांच घंटे में तीन वारदात: बदायूं में बदमाशों का तांडव, दो किसानों को मारी गोली, एक अन्य को पीटकर किया घायल

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बृहस्तपिवार रात जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने फसलों की रखवाली कर रहे दो किसानों को गोली मारकर घायल कर दिया। एक अन्य किसान को डंडे से पीटा गया, जिससे वह भी गंभीर घायल हो गया। तीनों वारदात को पांच घंटे के अंतराल में अंजाम दिया गया। पुलिस ने घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की तलाश में देर रात तक कॉम्बिंग की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी निवासी 45 वर्षीय दाताराम और उनके पड़ोसी रामबाबू अपने-अपने खेतों पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक इसी दौरान रामबाबू के खेत पर तीन बदमाश पहुंचे। उन्होंने रामबाबू से टार्च छीन ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। रामबाबू खेत छोड़कर भाग गए।