बदायूं

Budaun News: आवास आवंटन में भ्रष्टाचार पर सांसद नाराज, कहा- जांच कराएंगे

Connect News 24

MP angry over corruption in housing allotment, said- will get the investigation done

कादरचौक ब्लाक परिसर के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक करते आंवला सांसद धमेंद्र कश्यप। संवाद

कादरचौक ब्लॉक परिसर में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

कादरचौक। आवास आवंटन में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि दिशा की बैठक में वह इस मामले को रखेंगे और जांच कराई जाएगी।

मंगलवार को ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा के ब्लाॅक में उनको सम्मान नहीं मिलता है। सांसद ने कहा कि गांव की समस्याएं प्राथमिकता से हल होनी चाहिए। गांव में कोई पार्टीबंदी नहीं होनी चाहिए और सभी को समान विकास के अवसर मिलने चाहिए। कहा कि काम न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में आगामी कार्ययोजना भी तय की गयी। सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। शेखूपुर के निवर्तमान विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने भी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। इस मौके पर लोगों ने कादरचौक के आईटीआई काॅलेज के संचालन की मांग की। बैठक में ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, बीडीओ विजयंत सिंह, परमवीर, दिनेश, योगेश शाक्य, सेवाराम कश्यप, पंकज मिश्रा, रमेश कश्यप आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. हेतराम ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button