बदायूं

Budaun News: निरीक्षण में चार लोग मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

Connect News 24

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया पालिका का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। नगर पालिका के औचक निरीक्षण में कुछ कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी। इसके अलावा कई लिपिकों के पटल भी बदले दिए।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा को कई दिनों से कर्मचारियों के समय पर कार्यालय पर न पहुंचने तथा लापरवाही बरतने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को वह अचानक कार्यालय पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान पालिका कर्मी रामकुमार, नारायण दत्त शर्मा, सरवर हुसैन व गीतारानी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा नजूल लिपिक सूर्यप्रकाश सक्सेना तथा मानचित्रकार शरीफ अहमद द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर उनके जुलाई के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी। व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए राजस्व निरीक्षक टिंकू सिंह को अपने कार्य के साथ कर निर्धारण अधिकारी व नजूल प्रभारी के पद का दायित्व भी निर्वहन करने का आदेश दिया गया।

कैशियर का काम देख रहे साहिर हुसैन को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व स्वच्छ भारत मिशन पटल पर तथा इन दोनों पटलों का काम देख रहे सुमित सिंह को कैशियर के पद पर स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा नारायण दत्त शर्मा को बिल्डिंग लिपिक /नजूल सहायक वसूली से स्थानांतरित कर जलकर व गृहकर की वसूली का काम देख रहे राजीव अनेजा के पद पर स्थानांतरित किया गया। राजीव अनेजा को बिल्डिंग लिपिक / नजूल सहायक की जिम्मेदारी दी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button