बदायूं
Budaun News: पालिकाध्यक्ष ने लाभार्थियों को दी विवाह सामग्री

नगर पालिका में लाभार्थियों को विवाह सामग्री भेंट करती पालिकाध्यक्ष फातिमा रजा।स्रोत-नगर पालिका
बदायूं। जिले में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभार्थियों का चयन किया गया। इसमें शहर से चार लोगोंं का चयन किया गया। जिसमें रेनू निवासी जालंधरी सराय, रखी निवासी कबूलपूरा, प्रीति निवासी मधुवन कॉलोनी, खुशबू निवासी कबूलपुरा शामिल हैं। इनको नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने विवाह सामग्री भेंट की। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद