बदायूं

UP: हथौड़ी तेज लगने से धंसीं आंखें…दोबारा पोस्टमार्टम ने खोली चोरी, मिले खून के थक्के; अफसरों को गुमराह किया

Connect News 24

eyes of woman body get sunken due to sharp impact of hammer Postmortem again exposed theft IN BUDAUN

महिला के शव से आंखें गायब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में महिला के शव से आंखें निकालने की शिकायत के बाद दोबारा पोस्टमार्टम शुरू होने से पहले तक भी कर्मचारी अफसरों को गुमराह करते रहे। चूहों के कुतरने के दावों के बीच बॉडीबैग में एक भी छेद न देखकर डीएम-एसएसपी ने सवाल किया था कि आंखें कहां हैं? 

इस पर कर्मचारियों ने कहा था- पोस्टमार्टम के वक्त हथौड़ी जोर से लगने से आंखें अंदर धंस गईं। इसके बाद दोबारा पोस्टमार्टम हुआ और रिपोर्ट आई तो आंखों की जगह सिर्फ खून के थक्के पाए गए। आंखें धंसने जैसे किसी तथ्य का दूसरी रिपोर्ट में जिक्र ही नहीं मिलता।

महिला पूजा के भाई राजकुमार व अन्य परिजनों के हंगामे के बाद डीएम के आदेश पर सोमवार रात ही शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था। तब वहां डीएम-एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक इन अफसरों ने एहतियातन पहले शव और बॉडीबैग की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई। उस दौरान बॉडीबैग में एक भी छेद नहीं मिला। 

इसके बाद अधिकारियों ने मामले की तह तक जाने के लिए कर्मचारियों से आंखों के बारे में पूछा, तब बताया गया कि पोस्टमार्टम के दौरान हथौड़ी तेज लग गई, जिससे महिला की आंखें अंदर धंस गईं। कर्मचारियों के ऐसा बताने पर कहा गया कि अगर ऐसा है तो अंदर धंसी हुई दिखाओ। मगर आंखों की जगह पर काफी खून जमा हुआ ही पाया गया, आंखें नहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button