बदायूं

Budaun News: पालिका रसोई शुरू, कई लोगों ने किया भोजन

Connect News 24

Municipality kitchen started, many people had food

गरीबों को भोजन देती पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा व पूर्व विधायक।

बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा तथा पूर्व विधायक आबिद रजा ने रविवार को नगर पालिका में पालिका रसोई का उद्घाटन किया। इस रसोई में माह के पहले और अंतिम रविवार को गरीबों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

चुनाव जीतने के बाद शपथ ग्रहण वाले दिन पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा और उनके पति पूर्व विधायक आबिद रजा ने जनता से वायदा किया था कि गरीबों को नगर पालिका की ओर से माह में दो बार नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पहले दिन पूर्व विधायक तथा पालिकाध्यक्ष ने खुद सूजी का हलवा, पूड़ी और सब्जी परोसी। करीब छह सौ लोगों ने भोजन किया। इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, राजीव मलिक, जेई जल पुष्पेंद्र सिंह, जेई सिविल कृष्णगोपाल चंद्रा, टिंकू सिंह, लवी कुमार, राजेंद्र सिंह समेत सभी सभासद मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button