UP News: दिल्ली में बरेली निवासी आईआईटी के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

आयुष आशना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के रहने वाले छात्र आयुष आशना (20) ने शनिवार देर रात दिल्ली के उदयगिरि छात्रावास के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह आईआईटी दिल्ली में चौथे वर्ष का छात्र था। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन बताया जा रहा है कि बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा में कम अंक आए थे, उसके बाद से वह अवसाद में था।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात 12 बजे थाना किशनगढ़ में आईआईटी दिल्ली में एक छात्र की आत्महत्या के बारे में पीसीआर कॉल से जानकारी मिली। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो आयुष का शव पंखे से नायलॉन की रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें- UP: PCS ज्योति मौर्य के खिलाफ अमिताभ ठाकुर ने खोला मोर्चा, भीम आर्मी ने दी चेतावनी; जानें दोनों ने कैसे घेरा



