बदायूं
Budaun News: गड्ढे में मिला नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया

उसावां। थाना क्षेत्र के गांव गौंतरा पट्टी भौनी में बुधवार शाम एक नवजात का शव गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में उसे दफन करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार शाम कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने गड्ढे में नवजात का शव पड़ा देखा। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस नवजात का शव फेंकने वाले की तलाश कर रही है। संवाद