Budaun News: नीलगाय की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पति की मौत

उझानी में हादसे में बेटे की मौत के बाद विलाप करती बुजुर्ग मां गंगा देवी को समझाते परिजन। संवाद
उझानी (बदायूं)। कछला से गंगास्नान कर लौट रहे बाइक सवार दंपती दिल्ली रोड पर नीलगाय की चपेट में आ गए। हादसे में पति मनोहर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
हादसा दोपहर करीब दो बजे दिल्ली रोड गांव मटकुली के पास हुआ। मनोहर लाल (45) मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर घनसुलिया निवासी थे। वह पत्नी सोमवती के साथ गंगास्नान के लिए सुबह कछला घाट पर गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। लौटते समय मटकुली के पास एक साइड से नीलगाय सड़क पर आकर दौड़ने लगी। वह नीलगाय से बच पाते, उससे पहले ही उससे भिड़ गए। मनोहर मय बाइक डिवाइडर से टकरा गए। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से उनका सिर गंभीर चोट आई। हादसे के करीब पांच मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई। पत्नी सोमवती के चोट आई है।
राहगीरों ने फोन करके पुलिस और एंबुलेंस मौके पर बुला ली। चश्मदीदों ने मनोहर के शरीर में सांस बताई तो पुलिस कर्मी दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आए। चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल आ गए। बेटे विपिन ने बताया कि कई लोगों ने ही नीलगाय दौड़ते देखा था। मुजरिया थाना पुलिस ने शव कब्जे जिला मुख्यालय पर भेज दिया है।
दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल
उझानी- बिल्सी रोड पर गांव संजरपुर के पास शुक्रवार पूर्वाह्न दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी सोमवीर (21) और उमेश (18) तो दूसरी बाइक सवार नगर के बहादुरगंज मोहल्ला निवासी मनोज कुमार पत्नी रोशनी (22) घायल हो गई। दोनों बाइक सवारों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। तीनों घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया गया।