रामपुर
Rampur: पहले पत्नी की हत्या, फिर पति ने खुद पर भी चाकू से किए वार, दोनों की हुई मौत

मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी निवासी शाजेब (30) ने अपनी पत्नी शहाना आलम (28) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद शाजेब ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घायलवस्था में शाजेब को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है।


