Budaun News: किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं संविलियन विद्यालय गणेशपुर
लखीमपुर खीरी। खीरी कस्बे में बना संविलियन विद्यालय स्कूल ऑफ द वीक चुना गया है। विद्यालय कॉन्वेंट स्कूल जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां एलसीडी के माध्यम से स्मार्ट क्लास चलाई जा रहीं हैं।
यहां बता दें कि साल 2015 में यहां की हालत अत्यंत दयनीय थी। इसके बाद स्कूल के अध्यापक ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित किया। नतीजतन, यहां प्रवेश बढ़ने लगे।
प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या श्यामपट्ट प्रथा ने कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर ग्रीन बोर्ड पर पढ़ाना शुरू किया। अब यहां 17 बच्चों को स्पेशल क्लास देकर नवोदय परीक्षा के लिए ट्रेंड किया जा रहा है। विद्यालय में बाला मॉडल पेंटिंग, टीएलएम, बाल संसद, शैक्षणेत्तर गतिविधियां, स्मार्ट क्लासेज, लर्निंग कॉर्नर, लाइब्रेरी, कक्षा-कक्ष सज्जा, विद्युतीकरण, हरा-भरा कैंपस विद्यालय को अनूठा बनाता है। यहां एक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका व एक सहायक अध्यापक व तीन शिक्षामित्र कार्यरत हैं। संवाद