Budaun News: अब मंडल स्तर पर खेलेगी मदनलाल इंटर काॅलेज की टीम

बिसौली में बास्केट बॉल खेल प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व परिचय प्राप्त करते प्रधानाचार्य।
बिसौली। जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत मदनलाल इंटर कॉलेज के छात्रों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मदनलाल इंटर कॉलेज के छात्र विजयी हुए। अब विजेता टीम मंडल स्तर पर खेलेगी। इससे पहले प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर खेल शिक्षक दयाराम, सुधीर कुमार यादव, रजनीश चौधरी, डॉ.दीपा, मानसी ठक्कर, शशि भास्कर सिंह, ओमवीर, प्रभात दुबे, कनिक गुप्ता मौजूद रहे। संवाद



