बदायूं

Budaun News: बैंकों में 2000 के नोट जमा कराने पहुंचे लोग

Connect News 24

तिथि बढ़ने की जानकारी पर लोगों ने ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बैंकों में 2000 के नोटों को जमा करने का शनिवार को अंतिम दिन था। ऐसे में काफी संख्या में लोग बैंकों में नोट जमा कराने के लिए पहुंचे। इधर, जो लोग नोट जमा नहीं कर पाए, उनको जब तिथि बढ़ने की जानकारी मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली।

जिले में 189 बैंक शाखाएं हैं। आरबीआई के निर्देश पर सभी बैंकों में अब तक 2000 के नोट जमा किए जा रहे थे। अंतिम तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित की गई थी, ऐसे में तमाम लोग शनिवार को बैंकों में नोट जमा कराने के लिए पहुंचे, जो लोग नोट नहीं जमा कर पाए, उन्हें जब तिथि बढ़ने की जानकारी हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली।

इधर, लीड बैंक मैनेजर रिकेश रंजन ने बताया कि तीन माह में पीएनबी चेस्ट में करीब 1048 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। हालांकि आरबीआई ने एक सप्ताह का समय और बढ़ा दिया है। ऐसे में जो भी लोग नोट जमा करने से वंचित रह गए हैं वे इन्हें जमा करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button