बदायूं

Budaun News: अब यू डायस पर सत्यापन के बाद ही मिलेगी टीसी

Connect News 24

फर्जी दाखिलों पर रोक लगाने की दिशा में उठाया कदम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। अब बिना यू डायस पर सत्यापन के छात्र-छात्राओं काे टीसी नहीं मिल सकेगी। इससे सबसे ज्यादा परेशानी अब प्राइवेट स्कूल संचालकों को होगी, क्योंकि यू डायस पोर्टल पर सभी छात्र-छात्राओं के ब्योरे का सत्यापन प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

जिले में 2155 परिषदीय स्कूल, 877 मान्यता प्राप्त, 32 सहायता प्राप्त, 241 मान्यता प्राप्त मदरसा हैं। इनमें पढ़ने वाले करीब 40 हजार विद्यार्थियों का ब्योरा यू डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है, इनमें से अधिकांश छात्र-छात्राएं वे हैं, जिनका दो जगह पर दाखिला चल रहा है, या फिर वे पढ़ाई छोड़ चुके हैं।

लेकिन अब कोई छात्र-छात्रा नए स्थान पर दाखिला लेगा तो उसे स्कूल सत्यापन प्रमाण पत्र के साथ काउंटर साइन वाली टीसी बेसिक शिक्षा विभाग से लेनी होगी। इसके लिए स्कूल संचालकों काे संबंधित छात्र-छात्रा का ब्योरा यू डायस पर दिखाना होगा। ऐसा नहीं होने पर टीसी जारी नहीं की जाएगी। इस संबंध में बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि इससे फर्जी दाखिलों पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button