बदायूं
Budaun News: पक्षियों के जीवन के बारे में दी जानकारी
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा तीन के विद्यार्थियों को खेल-खेल में पक्षियों के जीवन के विषय में जानकारी दी गई। उनके कोमल मन को पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयत्न किया गया।
विद्यार्थियों ने स्कूल के बगीचे में जाकर विभिन्न प्रकार के पक्षियों की आवाजें सुनी और उनके रहने, खाने-पीने के विषय में भी जानकारी अर्जित की। इसके अलावा ऐसे पक्षियों के विषय में भी जाना, जो मनुष्यों की आवाज की नकल करने में सक्षम होते हैं। स्कूल निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि पक्षी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अभिन्न अंग हैं। वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण व रेडियो तरंगों के कारण उनका अस्तित्व खतरे में हैं। संवाद


