बदायूं

Budaun News: छात्र-छात्राओं को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

Connect News 24

Oath of cleanliness administered to students

स्वच्छता पखवाड़े के तहत मझिया जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को शपथ दिलाते शिक्षक

स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, 15 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया। पखवाड़े के तहत 15 सितंबर तक विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पहले दिन स्कूलों में शिक्षकों-कर्मचारियों ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। ब्लॉक जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई। शिक्षिका संगीता रस्तोगी और शिक्षक राजीव कुमार ने बच्चों को शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया।

कहा कि गंदगी से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। खासकर बारिश के बाद एक स्थान पर पानी जमा हो जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसके चलते मलेरिया समेत कई तरह की बीमारियां पांव पसार लेती हैं। जरूरी है कि हम स्वच्छता का खास ध्यान रखें। अच्छी तरह से हाथ धोने के बाद ही खाना खाएं। इस मौके पर अनुदेशक करुणेश, मिथिलेश, सुमन सक्सेना, शशि, मीना, कटोरी देवी, सगुना आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button