बदायूं

Budaun News: कटान में आयी कमी, मिली राहत

Connect News 24

Reduction in erosion, relief received

अहमद नगर बछौरा गांव में हो रहे कटान को दिखाता लड़का

बृहस्पतिवार को 161.77 मीटरगेज दर्ज किया गया गंगा का जलस्तर

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/ उसहैत। जिले में कई दिनों से आ रही बाढ़ से अब लोगों को कुछ राहत मिली है। जिसकी वजह से कटान में भी बहुत ज्यादा कमी आई है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बाढ़ का प्रकोप खत्म हो जाएगा। हालांकि अहमद नगर बछौरा में दो मकान बृहस्पतिवार को कट गए।

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से 71571, बिजनौर 31,611, नरौरा से 46,438 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गिरते जलस्तर के बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है, हालांकि बृहस्पतिवार को अहमद नगर बछौरा मेें निहालुद्दीन और हसन अली का घर बाढ़ की भेंट चढ़ गया।

बाढ़ खंड विभाग के अनुसार बाढ़ अभी गई नहीं है। ऐसे में किसी भी प्रकार ढील नहीं दी जाएगी। सभी बाढ़ समितियां पूरी तरह से सक्रिय हैं। जो बदले जलस्तर पर निगाहे रखें हुए हैं। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट जल्द से जल्द मांगी है, हालांकि संभावित गांवों की वीडियोग्राफी पहले ही करा ली गई थी। उससे बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने में काफी मदद मिलेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button