पीलीभीत

Pilibhit News: रक्षाबंधन पर 200 क्विंटल मिठाई चट कर गए भाई, चॉकलेट-ड्राईफ्रूट भी खूब बिके

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 01 Sep 2023 12:44 AM IST

Brother licked 200 quintals of sweets on Rakshabandhan, chocolate-dryfruits also sold a lot

रक्षा बंधन पर्व पर शहर की मिठाईयो की दुकान पर मिठाई खरीदने को लोगो की भीड़ रही । संवाद

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर बाजार में दिनभर रौनक रही। मिठाईयों की जमकर बिकी हुई। ड्राईफ्रूट और चाकलेट के साथ शुगर फ्री मिठाई की भी जबरदस्त मांग रही। दुकानदारों की मानें तो जिले में रक्षाबंधन पर करीब 200 क्विंटल मिठाई बिक गई।

बाजार में मिठाई के साथ ड्राईफ्रूट्स भी खूब बिके। बहनों ने भाईयों को राखी बांधने के साथ ही चाकलेट और मिठाई भी खिलाई। रक्षाबंधन पर बाजार में दिनभर लोगों की भीड़ रही। शहर में प्रत्येक दुकान पर खरीददार नजर आए। मिठाई खरीदने के लिए लोगों को काफी देर दुकानों पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ऐसा सिर्फ बड़ी दुकानों पर ही नहीं छोटी दुकानों पर भी हुआ।

इसके अलावा फल, ड्राई फ्रूटस आदि की भी जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों के आंकड़ों की मुताबिक लगभग 200 क्विंटल मिठाई रक्षाबंधन के पर्व पर बिक गई। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को अपने वाहनों को भी दुकानों से काफी दूर खड़ा करना पड़ा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button