बदायूं

Budaun News: भक्ति का पवित्र भाव ही दिला सकता है भगवान की कृपा

Connect News 24

Only the pure feeling of devotion can bring God's blessings.

बिल्सी में भागवत कथा सुनाते इंद्रपाल शर्मा। संवाद

बिल्सी। दुर्गानगर कॉलोनी में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक इंद्रपाल शर्मा ने भक्त ध्रुव की भक्ति का प्रसंग सुनाया। कहा, भक्ति का पवित्र भाव ही भगवान की कृपा दिला सकता है।

कथावाचक ने कहा कि एक दिन राजदरबार में ध्रुव अपने पिता की गोद में बैठने के लिए आगे बढ़े तो सौतेली मां ने उन्हें रोक दिया। उस समय ध्रुव पांच साल के थे। भगवान को पाने के लिए ध्रुव ने जंगल में जाकर तपस्या की और मन से भगवान को पुकारा तो भगवान प्रकट हुए। ध्रुव से वर मांगने के लिए कहा। ध्रुव ने कहा वह उन्हें अपनी गोद में बैठा लें। भगवान ने उनकी यह इच्छा पूरी कर दी। पांच साल के ध्रुव ने सिर्फ भावों से ही भगवान को प्रसन्न कर लिया था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button