Budaun News: गंदगी और संक्रमण के विरोध में मूसेपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन

मूसेपुर गांव जलभराव के बीच प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
सहसवान। क्षेत्र के गांव मूसेपुर में सफाई नहीं हो पा रही है। जलभराव होने से डेंगू फैल रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। गांव के विजेंद्र यादव, धर्मेन्द्र, वेदराम सिंह, होरीलाल, चरन सिंह, सुरेंद्र, प्रदीप, अनूप सिंह, हरीश, रमेश आदि ने बताया कि गांव में पंचायत सचिव महीनों से झांकने नहीं आए हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव की साफ सफाई व्यवस्था ठीक कराने व नाली ठीक कराने की मांग की है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने की फॉगिंग कराने की मांग
बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केवी गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को डीएम को एक ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया है कि डेंगू से जिले में लगातार मौतें हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण रोकने के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। उन्होंने मांग की है कि शहर से लेकर देहात तक फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के नगर निकाय अध्यक्षों और ग्राम प्रधानों को आदेश दिए जाएं।



