Budaun News: फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

फुंका ट्रांसफार्मर को बदले जाने को प्रदर्शन करते लोग। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लगा ट्रांसफार्मर दो दिन पहले बिजली गिरने के बाद फुंक गया। इसके बाद यहां की बिजली गुल हो गई। दो दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। कुछ घंटों बाद ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि 16 सिंतबर की शाम को हुई बारिश में अचानक ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई, जिससे वह फुंक गया। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ा। कॉलोनी में दो दिनों तक अंधेरा बना रहा। सोमवार को गुस्साए लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर फुंके ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग की।
इस मौके पर लक्ष्मी, अनुज शर्मा, नीरज शर्मा, संतोष प्रजापति, सुधा शर्मा, अरुण कुमार, अर्जुन प्रजापति, अंकित पाल, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। इधर जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से ट्रांसफार्मर मंगाकर लगवा दिया गया है। संवाद