Budaun News: बीएड में जैद और रिवा शिफा रहे प्रथम
बदायूं। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज का बीएड प्रथम व अंतिम वर्ष का परीक्षाफल एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने घोषित किया गया। इसमें कॉलेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है।
बीएड अंतिम वर्ष के छात्र ज़ैद ने 82.92 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम ,फय्युम ने 81.28 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा ओशीन ने 81 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बीएड प्रथम वर्ष में छात्रा रिवा शिफा ने 80 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, इकरा बी ने 79 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व नौशीन ने 78.85 अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर काॅलेज के मैनेजर जोहेब अली सय्यद, निदेशक जोया अली सैय्यद, प्राचार्य डाॅ. नजीबुल हसन खान ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद