बदायूं

Budaun News: प्याऊ खराब होने से पानी के लिए भटक रहे लोग

Connect News 24

People wandering for water due to bad water

बिल्सी नगर के बदायूं बस स्टैंड पर खराब पड़ी प्याऊ को दिखाते लोग। संवाद

बिल्सी। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के कारण लोगों की प्यास बुझाने को लगाया गया प्याऊ काफी समय से खराब पड़ा है। राहगीरों ने डीएम से खराब पड़े प्याऊ को ठीक कराने की मांग की है।

नगर में जिला सहकारी बैंक, बदायूं बस स्टैंड, खैरी बस स्टैंड एवं तहसील परिसर में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से लगाया गया प्याऊ लंबे अरसे से खराब पड़ा है। इस कारण बाजार और तहसील में आने-जाने वाले राहगीर और फरियादियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

मोहल्ला संख्या छह निवासी बंटी माथुर, मुकेश कुमार, संजय कुमार, कंचन ओझा, भगवान स्वरुप, राजू, पीयूष राठी, झम्मन सिंह, रामौतार वाल्मीकि, शिखर राजपूत, अनुग्रह सिंह चौहान का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़े प्याऊ ठीक कराने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया, मगर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने डीएम से खराब पड़े प्याऊ को ठीक कराने की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button