पीलीभीत

पीटीआर : इस बार 23579 सैलानियों ने की सैर

Connect News 24

PTR: This time 23579 tourists visited

जंगल सफारी का आनंद लेते सैलानी। संवाद

54 विदेशी सैलानियों ने उठाया लुत्फ, छह माह में पीटीआर प्रशासन को हुई 43 लाख की आय

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। पीटीआर का पर्यटन सत्र बृहस्पतिवार को बंद हो गया। अब छह माह बाद पर्यटन सत्र खुलेगा। पीटीआर के पर्यटन सत्र ने इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस सत्र में 23579 सैलानी चूका बीच और जंगल की सैर करने पहुंचे। इसमें 49 विदेशी सैलानी भी शामिल रहे। सैलानियों की आमद से टाइगर रिजर्व को करीब 43 लाख रुपये की आमदनी हुई।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के द्वार 15 नवंबर से छह माह के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद से सैलानियों की आमद शुरू हो गई थी। सैलानियों के लिए वन निगम और पीटीआर की ओर से जंगल सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई। चूका बीच की खूबसूरती और जंगल में वन्यजीवों की अधिक चहलकदमी के चलते सैलानियों की आमद लगातार बढ़ती गई।

इस सत्र में बाघों के भी अधिक दीदार हुए। इसके चलते जनपद के अलावा और दूरदराज राज्य के साथ ही विदेशी सैलानियों की भी आमद खूब रही। पिछले सत्र में जहां 20 विदेशी सैलानियों की आमद हुई थी। वहीं इस सत्र में 54 विदेशी सैलानी भ्रमण को पहुंचे। आम सैलानियों की संख्या में भी चार हजार की बढ़ोतरी हुई।

अंतिम दिन बुक रहे जंगल सफारी के सभी वाहन

सत्र के अंतिम दिन चूका बीच और जंगल घूमने के शौकीन सैलानियों की मुस्तफाबाद पर भीड़ जुटी। अंतिम दिन 200 से अधिक सैलानियों ने जंगल सफारी की सैर की, जबकि करीब 100 सैलानियों ने चूका बीच का भ्रमण किया। प्राइवेट वाहनों को एंट्री नहीं दी गई।

00

इस बार का पयर्टन सत्र बेतहर रहा। सैलानियों की सुविधाओं को ध्यान रखा गया। विदेशी मेहमानों की संख्या में इजाफा रहा।

– नवीन खंडेलवाल, डीडी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button