बदायूं

Budaun News: हॉकी प्रतियोगिता में जिला स्तरीय टीम के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

Connect News 24

Players will be selected for the district level team in the hockey competition.

स्पोटर्स स्टेडियम ,बहेड़ी। संवाद

बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 नवंबर को हॉकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियाें का चयन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी ने विद्यालयों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इसी के तहत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तरीय हॉकी टीम के लिए चयन किया जाएगा। अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए जिला क्रीड़ाधिकारी स्कूलों में संपर्क कर रहे हैं।

जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 29 नवंबर को बरेली में मैच खेलना होगा। वहां चयन के बाद में झांसी में एक से छह दिसंबर के बीच प्रदेश स्तरीय मैच होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि इसमें ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हों, इसको लेकर शिक्षाधिकारी से वार्ता की है, साथ ही स्कूलों में संपर्क किया जा रहा है।

मैदान को कराया जाएगा सही

बेसिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में किया गया। इससे मैदान थोड़ा अस्त-व्यस्त हो गया है। हॉकी प्रतियोगिता के लिए इसे ठीक कराया जाएगा, इसकी भी तैयारी की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button