बदायूं

Budaun News: दो मैच जीत राजकीय महाविद्यालय की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Connect News 24

Government College team won two matches and reached the quarter finals.

मैच जीतने के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची राजकीय महाविद्यालय की क्रिकेट टीम।स्रोत-संस्थान

बदायूं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से केजीके कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बदायूं की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए पहला मैच टीम ने बहजोई कॉलेज के साथ खेला। इसमें बहजोई टीम की ओर से 78 रन के लक्ष्य के जवाब में राजकीय महाविद्यालय ने सचिन के 34 और दुष्यंत के 10 रन की बदौलत पर आठ विकेट से जीत हासिल की। गेंदबाजी करते हुए क्षितिज ने तीन विकेट लिए, अनुज और चिराग ने दो-दो विकेट लिए। प्रिंस कुमार ने एक विकेट लिया।

दूसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने एमजीएम कॉलेज संभल को छह विकेट से हराया। एमजीएम कॉलेज संभल ने 76 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गोविंद ने एक छक्का और दो चौके समेत 34 रन और हर्षित ने चार छक्के लगाकर 25 रन बनाए। टीम ने छह विकेट से जीत हासिल हुई।

गेंदबाज आयुष्मान ने तीन विकेट लिए। गोविंद यादव व प्रिंस ने दो-दो और क्षितिज ने एक विकेट लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल आदि ने टीम मैनेजर एवं कोच डॉ. हुकुम सिंह को बधाई देते हुए पूरी टीम के लिए शुभकामनाएं दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button