बदायूं

Budaun News: किशोरी का पीछा करते पहुंचा युवक, पुलिस ने दबोचा

Connect News 24

बदायूं। जिला महिला अस्पताल में पुलिस एक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने आई थी। इस दौरान उसका पीछा करते हुए मोहल्ला सोथा निवासी एक युवक अस्पताल पहुंच गया। उसको अंदर जाने से मना किया तो वह महिला पुलिसकर्मियों से उलझने लगा। इसी बात पर पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस लेकर आई थी। महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान सदर कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा के लिहाज से वहां मौजूद थी। इसी दौरान लड़की और लड़का पक्ष दोनों आमने-सामने हुए तो एक युवक किशोरी का पीछा करते हुए अस्पताल के अंदर तक पहुंच गया।

अंदर किशोरी का मेडिकल चल रहा था तो महिला पुलिसकर्मियों ने उसको रोका। इस बात पर वह पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। लड़की और लड़का पक्ष भी अंदर घुस आए। दोनों में कहासुनी हुई तो कुछ ही देर में हंगामा होने लगा। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सदर कोतवाली में सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी युवक को पकड़ लिया। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने वहां से एक युवक को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button