बदायूं

Budaun News: पेड़ पर लटके मिले लापता युवक के शव मामले में पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

Connect News 24

– मृतक युवक की मां ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, हत्या का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान। कस्बे के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी युवक की पेड़ पर लटके मिले शव के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं है। युवक की मां रामप्यारी ने अब मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उसने बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि उसका पुत्र भगवानदास (42) विगत 24 जून को सुबह लगभग 10 बजे घर से खेत पर गया था। शाम तक नहीं लौटा तो रिश्तेदारियों में तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं चला। सूचना देने के बाद भी पुलिस चार दिन तक मामले को टालती रही। 28 जून को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, मगर लापता युवक को तलाशने का कोई प्रयास नहीं किया।

एक जुलाई को लापता युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में जंगल में पेड़ से लटका मिला। दोनों घुटने जमीन पर टिके हुए थे। रामप्यारी का कहना है कि तब से वह पुलिस के चक्कर काट रही हैं, मगर पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

महिला का कहना है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी से बांधकर पेड़ से लटका दिया गया। मृतक भगवान दास का मोबाइल फोन भी गायब था। महिला ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के उच्च अधिकारी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button