Pilibhit News: दृष्टि जटिल प्रक्रिया… इससे मस्तिष्क भी होता है प्रभावित

शिविर में नेत्र रोगो की जानकारी देते नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिह । संवाद
पूरनपुर। दृष्टि एक जटिल प्रकिया है। इसमें आंखें ही नहीं मस्तिष्क भी प्रभावित होता है। अल्पदृष्टि और अंधता को समय पर उपचार से रोका जा सकता है। आंखों में काली पुतली महत्वपूर्ण होती है। आंखों में एलर्जी की वजह से लालिमा और खुजली होने लगती है। आई फ्लू होने पर ताजे पानी से आंखों को बार-बार धोते रहना चाहिए।
यह जानकारी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुनानक इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में सीएचसी के नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिंह ने बच्चों को दी। इस दौरान बच्चों की आंखों की जांच भी की गई। नेत्र परीक्षण अधिकारी ने कहा कि सिरदर्द, आंखों में भारीपन, धुंधला दिखाई देने, दोहरी दृष्टि, केवल एक आंख का उपयोग कर सिर को मोड़ना, झुककर पढ़ना, एक आंख बंद कर पढ़ना, पढ़ते या लिखते समय सिर को किताब या डेस्क के बहुत पास रखना, पलकों का बहुत अधिक झपकाना, बार-बार आंखें मलने से दृष्टि की समस्या होती है।
आई फ्लू के प्रकोप से बचने के लिए उन्होंने ताजे पानी से बार-बार आंखें धोते रहने की सलाह दी। कहा, आंखों को रगड़ने से बीमारी बढ़ती है। नेत्र परीक्षण अधिकारी ने बच्चों को नेत्रदान के बारे में भी जानकारी दी। कहा, नेत्रदान से नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकती है। नेत्रदान हर कोई किसी भी उम्र में कर सकता है। नेत्रदानी के करीबी को नेत्रदानी की मृत्यु की सूचना समय पर देनी होती है। छह घंटे के अंदर टीम पहुंचकर नेत्र ले लेती है। 25 अगस्त से चार सितंबर तक मनाए जाने वाले नेत्रदान पखवाड़ा के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य कमल मोहन पांडेय ने अमर उजाला की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की इस मुहिम की सराहना की।
००००००
फोटो २२ पीबीटीपी ३
कार्यशाला में आई फ्लू होने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए, आईआ फ्लू से कैसे बचा जा सकता है और इसका उपचार क्या है, आदि के बारे में अच्छी जानकारी मिली। – हर्षित
०००००
फोटो २२ पीबीटीपी ४
दृष्टि जटिल प्रक्रिया है। इसके प्रभाव के क्या लक्षण होते हैं और क्या परेशानियां महसूस होने लगती है, इसकी जानकारी मिली। इससे अन्य लोगों को भी जागरूक करूंगा। – अंकित राना
००००
फोटो २२ पीबीटीपी ५
आंखों को भी दान किया जा सकता है। यानी मृत्यु के बाद भी हमारी आंखें किसी नेत्रहीन को रोशनी दे सकती हैं। दान कैसे और कौन लोग कर सकते हैं, इसकी जानकारी कार्यशाला में मिली। – सुमित
०००००
फोटो २२ पीबीटीपी ६
आंख की काली पुतली पर इंफेक्शन घातक होता है। आंख के सफेद हिस्से में अगर कोई परेशानी है, तब इलाज से उससे आसानी से निजात मिल सकती है। – सुखविंदर सिंह

शिविर में नेत्र रोगो की जानकारी देते नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिह । संवाद

शिविर में नेत्र रोगो की जानकारी देते नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिह । संवाद

शिविर में नेत्र रोगो की जानकारी देते नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिह । संवाद

शिविर में नेत्र रोगो की जानकारी देते नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिह । संवाद

शिविर में नेत्र रोगो की जानकारी देते नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिह । संवाद