बदायूं

Budaun News: बिसौली विधायक समेत कई को पुलिस ने घर में किया नजरबंद

Connect News 24

Police put many including Bisauli MLA under house arrest

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य,जिन्हे पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया था। संवाद

बिल्सी। निकाय चुनाव में मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस ने बिसौली विधायक एवं अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा मौर्य के पति आशुतोष मौर्य को घर में नजरबंद कर दिया। इसके अलावा नगर के सपा नेता हाजी अजमल खां और जयगोपाल वार्ष्णेय को कोतवाली में नजरबंद रखा गया। पुलिस ने शाम को सभी को छोड़ दिया।

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की पत्नी सुषमा मौर्य सपा समर्थित चेयरमैन पद की प्रत्याशी हैं। चुनाव में उनकी स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उनके पति को घर में हिरासत में रखा। विधायक आशुतोष मौर्य ने बताया कि बिल्सी नगर की जनता ने उनकी पत्नी को अपना समर्थन दिया है। इस बार जनता उनको भारी मतों से विजयी बनाकर फिर से इतिहास लिखेगी। भाजपा सरकार देश में लोकतंंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। यह देश के हित में नहीं है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button