बदायूं

Budaun News: पुलिस ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया

Connect News 24

कुंवरगांव। नगर में अतिक्रमण करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। रविवार को पुलिस ने अभियान के दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण को हटाया।

नगर में लोगों ने काफी अतिक्रमण कर रखा है। नगर के बाजारों में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण करने की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं, लेकिन पहुंच रखने वाले अतिक्रमणकारी बाज नहीं आते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चल रहे अतिक्रमण अभियान को गति देते हुए रविवार को पुलिस ने नगर में मुख्य बाजार से अतिक्रमण को हटाया।

पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को चेताया भी है कि अगर भविष्य में सामान रखा तो कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र गौतम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जायेगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button