बदायूं

Budaun News: तीन डिग्री चढ़ा तापमान, आज हो सकती है बारिश

Connect News 24

Temperature rises three degrees, it may rain today

गर्मी में सिर पर कपड़ा लपेटकर जाता व्यक्ति। संवाद

बदायूं। पिछले चार-पांच दिनों से तापमान कम होने की वजह से लोगों को काफी राहत थी। सड़कों पर दोपहर के समय भी रौनक दिखाई देने लगी थी लेकिन रविवार को तापमान में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार की अपेक्षा रविवार को तीन डिग्री तापमान अधिक था। हालांकि सोमवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

मई के पूरे माह मौसम में उतार चढ़ाव चलता रहा। तीन मई को जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं 23 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 46 डिग्री पहुंच गया। उसके बाद में 26 मई को अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री आ गया। इसके बाद में फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगी। ऐसे में दोपहर के समय सड़कों से फिर से लोग कम दिखाई देने लगे हैं।

28 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.4 डिग्री पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री के पार जाने की संभावना है। मौसम विज्ञानी आलोक सागर गौतम के अनुसार सोमवार को बादल छाने का अनुमान है। बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। उसके बाद मौसम एकदम साफ रहेगा। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद गर्मी भी बढ़ेगी।

मौसम के बदलाव से बढ़ रहे खांसी के मरीज- मई के महीने में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से जिला अस्पताल में खांसी के मरीज बढ़ने लगे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजीव के अनुसार बच्चों में खांसी ज्यादा देखने को मिल रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button