बदायूं

Budaun News: हिंदू इलाकों में कम हुआ मतदान, कई बूथों पर 22 फीसदी ही पड़े वोट

Connect News 24

बदायूं। चुनाव से पहले तमाम सामाजिक संस्थान, जिला प्रशासन और सरकारें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अभियान चलाती हैं। नुक्कड़ कार्यक्रम होते हैं और रैली निकाली जाती हैं। इस निकाय चुनाव से पहले भी कई अभियान चलाए गए लेकिन जब मतदान हुआ तो कई इलाकों में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।

हिंदू इलाकों की बात करें तो वहां मतदान प्रतिशत गिरकर 22 फीसदी तक रह गया तो मुस्लिम इलाकों में बढ़कर 74 फीसदी तक पहुंच गया। इसके क्या कारण रहे सभी प्रत्याशी और दल मंथन करने को मजबूर हैं।

निकाय चुनाव में जहां जिले भर में 59.56 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं नगर पालिका बदायूं में 47.45 फीसदी। नगर पालिका बदायूं में एक लाख 41 हजार 997 मतदाता हैं, इनमें मतदान करने वालों की बात करें तो 31064 महिलाओं और 36320 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया।

नगर पालिका के बूथों से बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। शहर के सिविल लाइंस द्वितीय इलाके में बूथ संख्या आठ पर सबसे खराब मतदान प्रतिशत रहा। यहां मतदान प्रतिशत घटकर केवल 22.65 फीसदी रह गया। सिविल लाइंस द्वितीय के 11 नंबर बूथ पर 28.11, सिविल लाइंस तृतीय के 20 नंबर बूथ पर 26.08, नाहर खां सराय के 29 नंबर बूथ पर 26.98 फीसदी मतदान हुआ। लोटनपुरा प्रथम, लोटनपुरा द्वितीय, नेकपुर 13 बूथ, नेकपुर 15, 16, 17, 18 आदि पर 30 से 35 फीसदी मतदान हुआ। यह सब इलाके हिंदू बहुल हैं।

दूसरी ओर सोथा द्वितीय के 145 नंबर बूथ पर 74.18 फीसदी मतदान हुआ। यह शहर का सबसे ज्यादा प्रतिशत मतदान है। इसके अलावा पनवाड़ी 35 नंबर बूथ पर 71 फीसदी मतदान हुआ। लोटनपुरा के पांचवें, शहबाजपुर के 26, कबूलपुरा के 43, सराय फकीर के 69, सराय फकीर के 70, 72, 75, कटरा ब्राहमपुर के 77 व 80, खंडसारी के 87 व 89, ऊपरपारा के 95, कबूलपुरा के 142, सोथा द्वितीय के 145 और नई सराय के 151 नंबर पर बूथ पर 60 से 66 फीसदी तक मतदान हुआ है। इनके अलावा और भी तमाम इलाके हैं जहां मिलाजुला असर देखने को मिला है।

हिंदू इलाकों में नाराजगी ने घटाया मत प्रतिशत

– शहर के तमाम मोहल्लों में मत प्रतिशत घटना लोगों में नाराजगी मानी जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि इसका खुलासा मतदान के दिन ही हो गया था कि कहीं न कहीं लोग नाराजगी की वजह से घर से नहीं निकले। अगर यही मतदाता घर से निकलकर मतदान करते तो आंकड़ा बढ़ता और प्रत्याशियों की हार जीत में काफी बड़ा अंतर देखने को मिलता।

वार्ड- एक लोटनपुरा

सबसे कम- 30.94 फीसदी, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

सबसे अधिक- 64.47 फीसदी, बा बालविध कमरा नंबर दो

वार्ड- दो सिविल लाइंस तृतीय

सबसे कम- 26.10 फीसदी, कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 48.43 फीसदी, कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक कमरा नंबर तीन

वार्ड – तीन नेकपुर

सबसे कम- 32.82 फीसदी, मोहन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर तीन

सबसे ज्यादा- 56.59 फीसदी, वेदामऊ विद्यापीठ कमरा नंबर दो

वार्ड – चार सिविल लाइंस तृतीय

सबसे कम – 26.08 फीसदी, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज कमरा नंबर दो

सबसे ज्यादा – 47.89 फीसदी, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

वार्ड- पांच शहबाजपुर

सबसे कम- 40.79 फीसदी, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज कमरा नंबर तीन

सबसे ज्यादा- 66.00 फीसदी, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज कमरा नंबर चार

वार्ड – छह नाहर खां सराय

सबसे कम- 26.98 फीसदी, राजकीय पशु चिकित्सालय कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 50.50 फीसदी, इस्लामियां इंटर कॉलेज कमरा नंबर दो

वार्ड – सात पनवाड़ी

सबसे कम – 31.63 फीसदी, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज कमरा नंबर छह

सबसे ज्यादा – 71.07 फीसदी, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

वार्ड – आठ कबूलपुरा

सबसे कम- 39.31 फीसदी, चुन्नीलाल की धर्मशाला कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 60.00 फीसदी, चुन्नीलाल की धर्मशाला कमरा नंबर तीन

वार्ड – नौ जालंधरी सराय

सबसे कम- 37.61 फीसदी, इस्लामियां इंटर कॉलेज कमरा नंबर छह

सबसे ज्यादा- 50.90 फीसदी, इस्लामियां इंटर कॉलेज कमरा नंबर आठ

वार्ड – दस जोगीपुरा

सबसे कम- 32.92 फीसदी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 54.97 फीसदी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज कमरा नंबर तीन

वार्ड – 11 सैय्यदगंज

सबसे कम- 35.28 फीसदी, सरस्वती शिशु मंदिर कमरा नंबर चार

सबसे ज्यादा- 48.69 फीसदी, सरस्वती शिशु मंदिर कमरा नंबर एक

वार्ड – 12 वैदोटोला

सबसे कम- 46.28 फीसदी, सरस्वती शिशु मंदिर कमरा नंबर तीन

सबसे ज्यादा- 55.38 फीसदी, सरस्वती शिशु मंदिर कमरा नंबर दो

वार्ड – 13 सराय फकीर

सबसे कम- 41.75 फीसदी, आदर्श जनसेवा संस्थान स्कूल कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 64.83 फीसदी, आदर्श जनसेवा संस्थान स्कूल कमरा नंबर दो

वार्ड – 14 कटरा ब्राहमपुर

सबसे कम- 43.47 फीसदी, अनु.शिक्षा पटियाली सराय कमरा नंबर दो

सबसे ज्यादा- 61.33 फीसदी, स.मै. माध्यमिक स्कूल कमरा नंबर दो

वार्ड- 15 ब्राहमपुर प्रथम

सबसे कम- 41.22 फीसदी, माहौर वैश्य धर्मशाला कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 48.57 फीसदी, वै.इं. कॉलेज कमरा नंबर चार

वार्ड – 16 खंडसारी

सबसे कम- 40.55 फीसदी, नगर पालिका इंटर कॉलेज कमरा नंबर चार

सबसे ज्यादा- 64.72 फीसदी, नगर पालिका इंटर कॉलेज कमरा नंबर दो

वार्ड – 17 ऊपरपारा

सबसे कम- 56.61 फीसदी, मोहनलाल जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 61.83 फीसदी, मोहनलाल जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर तीन

वार्ड – 18 पटियाली सराय

सबसे कम- 48.57 फीसदी, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज कमरा नंबर दो

सबसे ज्यादा- 60.37 फीसदी, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

वार्ड – 19 सिविल लाइन प्रथम

सबसे कम- 39.39 फीसदी, गन्ना सहकारी समिति दफ्तर कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 58.09 फीसदी, वै.क. इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

वार्ड – 20 चौधरी सराय

सबसे कम- 40.48 फीसदी, प्राथमिक स्कूल कमरा नंबर दो

सबसे ज्यादा- 50.66 फीसदी, रहमानिया स्कूल कमरा नंबर दो

वार्ड – 21 ब्राहमपुर द्वितीय

सबसे कम- 36.56 फीसदी, माहेश्वरी बाल विद्या मंदिर कमरा नंबर चार

सबसे ज्यादा- 47.72 फीसदी, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

वार्ड – 22 चाहखजूर

सबसे कम- 36.35 फीसदी, राजाराम महिला इंटर कॉलेज कमरा नंबर चार

सबसे ज्यादा- 58.08 फीसदी, राजाराम महिला इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

वार्ड – 23 सैय्यदबाड़ा

सबसे कम- 45.33 फीसदी, क्रिश्चियन हायर सेकेंड्री स्कूल कमरा नंबर चार

सबसे ज्यादा- 58.38 फीसदी, क्रिश्चियन हायह सेकेंड्री स्कूल कमरा नंबर तीन

वार्ड – 24 सोथा प्रथम

सबसे कम- 28.93 फीसदी, ग्रीन बुड स्कूल कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 73.46 फीसदी, मदरसा इस्लामी दर्शिगा जुम्मी चौक कमरा नंबर एक

वार्ड – 25 कबूलपुरा द्वितीय

सबसे कम- 45.86 फीसदी, एसए पब्लिक स्कूल कमरा नंबर दो

सबसे ज्यादा- 60.51 फीसदी, दा.उ.शाह वि. मदरसा कमरा नंबर एक

वार्ड – 26 सोथा द्वितीय

सबसे कम – 41.87 फीसदी, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कमरा नंबर तीन

सबसे ज्यादा – 74.18 फीसदी, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कमरा नंबर एक

वार्ड- 27 नई सराय

सबसे कम- 51.31 फीसदी, विज्ञानंद इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक

सबसे ज्यादा- 62.67 फीसदी, विज्ञानंद इंटर कॉलेज कमरा नंबर पांच

वार्ड – 28 हकीमगंज

सबसे कम- 45.51 फीसदी, अलिका पब्लिक स्कूल कमरा नंबर दो

सबसे ज्यादा- 58.44 फीसदी, अलिका पब्लिक स्कूल कमरा नंबर तीन

वार्ड – 29 मौलवी टोला

सबसे कम- 46.52 फीसदी, प्रा.सू.न.हा. कमरा नंबर दो

सबसे ज्यादा- 58.01 फीसदी, स्टार पब्लिक स्कूल कमरा नंबर एक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button