बदायूं

Budaun News: झमाझम बारिश में सरकारी अस्पताल बना तालाब, मरीज से लेकर कर्मचारी तक परेशान

Connect News 24

Waterlogging in government hospital premises due to rain in Ujhani

अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में मानसून की पहली झमाझम बारिश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को तालाब बना दिया। मरीजों की छोड़िए, यहां तो कर्मचारियों को भी अपने कक्ष तक जाने के लिए पानी से गुजरना पड़ा। ऐसा कोई पहली बार नहीं, बल्कि बारिश के दौरान हर साल देखने को मिलता है। मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक और अन्य डॉक्टर भी अपने कक्ष तक पहुंचने के लिए बारिश के पानी के बीच से होकर निकले। दरअसल, अस्पताल का परिसर मुख्य सड़क मार्ग के तल से करीब दो-ढाई फिट नीचे है। जब भी मामूली सी बारिश हो जाए तो पानी पूरे परिसर में भर जाता है। आपातकालीन कक्ष और महिला ओपीडी का भी कमोबेश ऐसा ही दिखा। 

ये भी पढ़ें- UP News: बदायूं में बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत, बारिश के दौरान स्कूल से लौट रही थी मासूम

बृहस्पतिवार को मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम रही, लेकिन परिसर में पानी के बीच होकर जो भी मरीज निकला वह कुछ देर बाद छींकता नजर आया। मरीजों में बरामालदेव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उसे अपने कपड़े समेट कर डॉक्टर के पास तक जाना पड़ा। महिलाओं को भी काफी दिक्कत हुई। अधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि अस्पताल परिसर में सड़कें काफी पहले से क्षतिग्रस्त हैं। बूंदाबांदी के दौरान भी दिक्कत होती है। बारिश के पानी के निकास की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button