Budaun News: कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित, घंटों परेशान रहे लोग

बिल्सी में टूटे पोल को बदलती बिजली विभाग की टीम
शहर में भी बिजली ने रुलाया, कटौती के बाद ट्रिपिंग ने किया परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार को बारिश से शहर से देहात तक कई स्थानों पर घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में कटौती के साथ ट्रिपिंग ने भी लोगों को परेशान किया।
शहर में बारिश के बाद लोचीनगला, कल्याननगर, शहबाजपुर, नेकपुर, कबूलपुरा, कोतवाली रोड, नेकपुर, जालंधरी सराय समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक ठप रही। करीब छह घंटे बाद बिजली आई तो लोग ट्रिपिंग से परेशान रहे। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को फोन करके जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
दबतोरी। क्षेत्र के गांव मुसियानगला, बीधानगला भरतपुर पुरवाखेड़ा, धनूपुरा, मोतीपुरा, करेंगी, बीधानगला, दौलतपुर बिजौरी, संग्रामपुर में भी जमकर बारिश हुई। तेज हवा चलने से करेंगी फीडर की बिजली गुल हो गई । करीब दो दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रही।
अलापुर। बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी मकानों और दुकानों में घुस गया। सखानू बिजली उपकेंद्र में भी बारिश का पानी भर गया। इधर, हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने से छह घंटे बिजली गुल रही। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि उसावां बिजली उपकेंद्र से आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट होने से सप्लाई बाधित हुई है।
फोटो-6
कुंवरगांव की 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, लोग परेशान
कुंवरगांव (बदायूं)। बुधवार सुबह से ठप हुई बिजली आपूर्ति 24 घंटों बाद भी बृहस्पतिवार को ठीक नहीं हो पाई। इससे कस्बे के लोग बेहाल रहे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हुई थी लेकिन तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। सूचना पर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ा लेकिन फिर भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके बाद आपूर्ति टूफेस कर दी गई लेकिन इससे बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं आया। इसके कुछ देर बाद उपकेंद्र की वैक्यूम वास्ट इनकमिंग में खराबी आ गई। तब से कर्मचारी उसे ठीक करने में लगे हुए हैं लेकिन उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। कस्बे की आपूर्ति ठप है। संवाद
0000
फोटो : 8
उपकेंद्र में जलभराव, उझानी में बिजली नहीं
उझानी। बृहस्पतिवार तड़के हुई बारिश से उपकेंद्र परिसर में ट्रांसफॉर्मरों के आसपास बारिश का पानी भर गया। दोपहर में कर्मचारियों ने पंपसेट के जरिये पानी के निकास की व्यवस्था शुरू की लेकिन उसी दौरान फिर से बारिश होने लगी। ऐसे में पानी नहीं निकाला जा सका। ऐसे में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। एसडीओ सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के आसपास बारिश का पानी कम होने तक सप्लाई नहीं दी जा सकती। ऐसे में सप्लाई शुरू करने पर हादसा हो सकता है। संवाद
(फोटो-12)
बिल्सी में मुख्य लाइन का पोल टूटा, 10 घंटे आपूर्ति ठप
बिल्सी। बारिश और तेज हवा के कारण उझानी उपकंद्र से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए लाइन एक पोल बघौल गांव के पास टूट गया। इससे मुख्य लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब दस घंटे तक ठप रही। इससे नगर के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन का एक पोल हवा में टूट गया। जिसको बदल कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। संवाद

बिल्सी में टूटे पोल को बदलती बिजली विभाग की टीम

बिल्सी में टूटे पोल को बदलती बिजली विभाग की टीम

बिल्सी में टूटे पोल को बदलती बिजली विभाग की टीम