बदायूं

Budaun News: सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई से तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Connect News 24

Power supply stalled for three hours due to pruning of roadside trees

जिला अस्पताल स्थित बिजली के तारों पर फैली बेल। संवाद

– जिला अस्पताल रोड और डीएम रोड पर कराई गई पेड़ों की छंटाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिला अस्पताल रोड और डीएम रोड पर सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई के चलते शहर में करीब तीन घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को गर्मी में काफी परेशानी हुई।

पावर कॉरपोरेशन की ओर से रविवार दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक लाइन से छूने वाले पेड़ों की छंटाई का अभियान चलाया गया। विभागीय अफसरों ने बताया कि जिला अस्पताल रोड और डीएम रोड पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों की वजह से आए दिन तारों में स्पार्किंग हो रही थी। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित हो जाती थी। रविवार को तीन घंटे का शटडाउन लेकर तारों से छू रहे पेड़ों की डालें कटवाई गईं। इस दौरान वन विभाग, जिला अस्पताल और डीएम रोड के आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोग गर्मी में और ज्यादा बेहाल हो गए। खासकर जिला अस्पताल के मरीजों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। तीन घंटे तक अस्पताल में पंखा आदि नहीं चले। बिजली न होने के कारण तीमारदार जिला अस्पताल परिसर में घूमते नजर आए। शाम तीन बजे सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली।

वन विभाग रोड और डीएम रोड पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों से लाइन स्पर्श हो रही थी। इससे विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा जा रही थी। इसी कारण रविवार को दोपहर के समय तीन घंटे तक पेड़ों की छंटाई कराई गई। उस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई थी, जो तीन बजे बहाल कर दी गई। – अतुल कुमार, सहायक अभियंता पावर कॉरपोरेशन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button