Budaun News: आजमगढ़ में गिरफ्तार प्रधानाचार्य और शिक्षक को रिहा किया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:47 AM IST

उझानी के एपीएस स्कूल में काली पट्टी बांधकर विरोध करते शिक्षक और शिक्षिकाएं। स्रोत- स्कूल प्र
उझानी। आजमगढ़ के विद्यालय में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के भी शिक्षक उतर आए। काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट के नेतृत्व में जुटे शिक्षकों ने आजमगढ़ विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी को गलत बताया। कहा कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस प्रशासन को हकीकत पर गौर करना चाहिए था। महज आरोप में कार्रवाई करना उचित नहीं है। प्रधानाचार्य और शिक्षक को रिहा किया जाना चाहिए। शिक्षकों ने संबंधित छात्रा की मृत्यु पर शोक भी व्यक्त किया। कहा- छात्रा के सभी हम सभी की संवेदना है, लेकिन कार्रवाई नियमानुसार हो। स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं किया गया। विरोध प्रदर्शन में उप प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुईं। संवाद