बदायूं

Budaun News: प्रधानाचार्यों को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

Connect News 24

स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में संचारी रोग अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानाचार्याें के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।इस मौके पर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. तहसीन ने प्रधानाचार्यों को मच्छरजनित बीमारियों के बारे में बताया। साथ ही उनके बचाव के बारे में जानकारी दी।

मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, हैजा, दिमागी बुखार वेक्टर जनित रोग है। थोड़ी सी सावधानी से इनकी रोकथाम की जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने प्रधानाचार्याें को संचारी रोगों के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए निर्देशित किया।

इस मौके पर एसकेआईसी प्रधानाचार्य संदीप भारती, जीआईसी प्रधानाचार्य सीपी सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्य अल्पना कुमार, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता कुमारी, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमलेश मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button