बदायूं
Budaun News: शिवलिंग स्थापना से पहले धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
कुंवरगांव। नगर के गंज चौराहे के निकट स्थित शिव मंदिर में बुधवार को हवन पूजन कर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान नगरवासियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।