Budaun News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2.85 करोड़ के प्रस्तावों पर लगाई गई मुहर

उसावां में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एंव ग्राम प्रधानों की बैठक में बोलते विधायक राजीव कुमार सिंह।
उसावां। क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए 2.85 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। मौजूद लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी गई।
ब्लाॅक प्रमुख ममता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूदा अधिकारियों व सदस्यों ने ब्लाॅक क्षेत्र के विकास के लिए 13 बिंदुओं पर मंथन किया। इस मौके पर वाईफाई व सीसीटीवी युक्त ब्लॉक परिसर व मीटिंग हाल के साथ बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों की मांग पर ब्लाॅक क्षेत्र में विकास कार्यों पर मुहर लगी।
मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार बिना भेदभाव के साथ सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने जनहित में चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ अखिलेश चौबे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ, दिनेश कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार, भगवान किशन, अनिल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद