बरेली

छोटे भाई ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा युवक, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन

Connect News 24

young man married his sister-in-law after his brother jailed in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोरालोकनाथपुर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक युवक 19 साल बाद जेल से छूटकर सोमवार घर आया तो उसकी पत्नी उसके छोटे भाई के साथ पत्नी के तौर पर रहते मिली। इस पर दोनों आपस में भिड़ गए। पुलिस ने एक भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया।

गोरालोकनाथपुर के चंद्रप्रकाश की शादी वर्ष 2002 में सरोज से हुई थी। एक वर्ष बाद गौना हुआ। उसके बाद दंपती एक साल तक साथ रहे। 8 अगस्त 2004 को चंद्रप्रकाश दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल भेजा गया। वर्ष 2006 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तभी उसकी पत्नी मायके चली गई। 

ये भी पढ़ें- सनसनीखेज खुलासा: दुष्कर्म में नाकाम होने पर दो महिलाओं की हत्या, तालाब में फेंके शव; सात आरोपी गिरफ्तार

उसे पता था कि अब उसका पति पूरी उम्र जेल में रहेगा। उसके कोई संतान भी नहीं थी। इसी बीच चंद्रप्रकाश के छोटे भाई देवप्रकाश की उसकी पत्नी से नजदीकियां बन गईं। वे दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। दोनों के पांच बच्चे हुए। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button