बदायूं

Budaun News: दातागंज में कोर्ट खोलने का विरोध

Connect News 24

Opposition to open court in Dataganj

सिविल बार में आयोजित बैठक में बोलते एसोसिएशन सचिव अरविंद पाराशरी। स्रोत: स्वयं

बदायूं। सिविल बार एसोसिएशन की बैठक में दातागंज में प्रदेश सरकार द्वारा सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट खोलने के नोटिफिकेशन का विरोध किया गया। सुभाष चंद्र गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के सचिव अरविंद पाराशरी ने कहा कि यह निर्णय उचित नहीं है। इसके विरोध में अधिवक्ता मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बार का प्रस्ताव लेकर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता लखनऊ गए हैं और वह मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेकर बार को अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बार का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके विराेध में बार के अधिवक्ता मंगलवार से 14 अगस्त तक नए वादों को छोड़कर अन्य कामों से विरत रहेंगे। बैठक में हेमेंद्र कुमार, कौशलेंद्र शर्मा, विवेक रैंदर, रामेंद्र कुमार, सुधीर मिश्रा, रक्षित सरन, मधुकर शर्मा, ज़फ़र हुसैन, असरार अहमद, वेदप्रकाश साहू, अमित माथुर आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button