बदायूं

Budaun News: हजरत मजाक मियां की दरगाह पर सजी कव्वाली की महफिल

Connect News 24

Qawwali gathering organized at the Dargah of Hazrat Mazak Mian

हजरत मजाक मियां की दरगाह पर कव्वाली पेश करते लोग।स्रोत-स्वयं

बदायूं। हजरत मजाक मियां की दरगाह पर स्थित हजरत छोटे मियां शायक अल मजाकी बदायूंनी की सालाना फातेहा के मौके पर कव्वाली व लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सागरताल रोड स्थित दरगाह मजाक मियां साहब पर हर साल की तरह इस साल भी महफिल सजाई गई। दरगाह पर फातेहा से पूर्व कुरआन ख्वानी हुई। कव्वाली हुई, जिसमें कव्वालों की टोली ने पाकीजा व रुहानी कलाम पेश कर लोगों का दिल जीत लिया।

कव्वाली के बाद फातेहा हुई, जिसमें वतन व कौम की खुशहाली के लिए दुआ की गई। बाद में लंगर तकसीम किया गया। इस बीच बहुत से अकीदतमंदों ने मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी की। अंत में दरगाह के सज्जादानशीन सैयद शाह मोहम्मद इख्तियार अली, सैयद शाह मोहम्मद आसार अली, मोहम्मद गुलजार अली, मोहम्मद इजहार अली शाह, मोहम्मद फजल अली शाह ने जायरीन को तबर्रुक देकर रवाना किया।

इस मौके पर हाफिज महबूब, साजिद अली, मो.जुनैद, मंसूब हसन, मो.कदीर, मो. जर्रा, मो.अहमद, जीशान, फैजान, आरिफ, खालिद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button