पीलीभीत

Bareilly: बरेली हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति और नाती घायल

Connect News 24

woman dies as truck hits bike rider on Bareilly Highway in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


पीलीभीत में भतीजे के लड़के के जन्मदिन से वापस आते वक्त शहर के इस्लामनगर चौराहे पर बाइक सवार दंपती को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार सभी नीचे गिर गए। इसमें गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाती व पति मामूली रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया में मंडी गेट के सामने रहने वाले तेजराम स्थनीय डिपो पर संविदा चालक है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी जावित्री 48 वर्ष के साथ थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव नवादा खुशाली में गए थे। जहां पत्नी के भतीजे रोहिताश के आठ वर्षीय पुत्र विवेक का जन्मदिन था। 

Bareilly News: किसान की हत्या के आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, नोटिस चस्पा; घर के बाहर पहुंचा बुलडोजर

विवेक शहर में ही जावित्री देवी के पास रहकर पढाई करता है। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम निपटाने के बाद वह तीनों लोग बाइक से शहर आ रहे थे। इसी दौरान शहर के इस्लामनगर चौराहे के नजदीक पहुंचते ही बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग बाइक से गिर गए। 

जावित्री देवी सड़क पर गिर गई। जिस कारण ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तेजराम व विवेक मामूली रुप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से चालक व ट्रक को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button