पीलीभीत

Pilibhit News: अनुशासन समिति ने छात्र को किया कॉलेज से निष्कासित

Connect News 24

कलीनगर। पालिटेक्निक काॅलेज की छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील व धमकी भरे मेसेज भेजने के मामले में कॉलेज के छात्र को निष्कासित

कर दिया गया है।

तहसील क्षेत्र के गुलाब टांडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिन पूर्व एक छात्रा को व्हाट्सएप के जरिए अश्लील मेसेज भेजे गए थे। विरोध करने पर धमकी दी गई थी। परेशान होकर छात्रा ने माधोटांडा थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी। व्हाट्सएप पर भेजे मेसेज की प्रतियां भी दी थीं। पुलिस ने सीडीआर के माध्यम से मोबाइल नंबर ट्रेस किया। इसमें मेसेज भेजने वाला कॉलेज का ही छात्र निकला। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, कॉलेज की अनुशासन समिति की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद छात्र को निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया गया।

थाने में आरोपी छात्र के परिजन ने छात्रा से मांगी माफी

बुधवार को थाने में आरोपी छात्र के परिजन पहुंचे। इसके बाद छात्रा भी अपनी सहेलियों के साथ थाने पहुंच गई। इस दौरान आरोपी छात्र के परिजन ने लड़के की हरकतों के लिए उससे माफी मांगी। काफी देर मनाने के बाद छात्रा समझौते पर राजी हो गई।

व्हाट्सएप के जरिए छात्रा को भद्दे मेसेज भेजना गलत है। कॉलेज के छात्र द्वारा ही यह कार्य करने की जानकारी लगने पर अनुशासन समिति ने उसे निष्कासित करने के आदेश दिए हैं। – यज्ञ प्रकाश आर्य, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुलाब टांडा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button