बदायूं

Budaun News: बसपा के जिलाध्यक्ष बने रक्षपाल सिंह निमेष

Connect News 24

Rakshpal Singh Nimesh became the district president of BSP

नवनिर्वाचित बसपा जिलाध्यक्ष रक्षपाल पाल सिंह।

बदायूं। जिले की राजनीति में फेरबदल करते हुए बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर रक्षपाल सिंह निमेष को पाटी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी को मजबूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विगत बुधवार को लखनऊ में हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। शहर के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी रक्षपाल सिंह काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं। इससे पहले हेमेंद्र गौतम पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है। इधर, रक्षपाल के जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को आंबेडकर पार्क की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डॉ. क्रांति कुुमार, आरपी त्यागी, नीरज कुमार दिवाकर, इंद्रपाल सिंह, गुरुदयाल भारती, मनोज कश्यप, अरविंद प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button