पीलीभीत

Pilibhit News: और गहाराया संकट… शहर में 10 घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली

Connect News 24

पीलीभीत। शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। दूधिया मंदिर के आसपास वाले इलाके में 10 घंटे से भी ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। इससे देर रात तक लोग परेशान रहे। उधर, माइनर फॉल्ट भी ठीक न होने से बृहस्पतिवार रात कई ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए। इन्हें अगले दिन देर शाम तक सही किया जा सका।

विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते दूधिया मंदिर की तरफ पिछले चार पांच दिनों बिजली का गंभीर संकट बना हुआ है। कभी वहां रात में फॉल्ट हो रहे हैं, तो कभी दिन में घंटों लाइन ट्रिप हो रही है। इसे सुधारा नहीं जा रहा है। कर्मचारी और अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। इससे लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों व बुजुर्गों को होती रही।

दूधिया मंदिर के साइड में कुबंरगढ, बागगुलशेर खां और पूरनमल के लोगों को 10 घंटे ज्यादा बिजली ही नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि देर रात से माइनर फाल्ट होते रहे। इन्हें सिर्फ खानापूर्ति कर सही कर दिया गया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर में भी फाल्ट हो गया। इससे 10 घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई ही नहीं मिल सकी। शहर के कई अन्य मोहल्लों में भी फाल्ट होते रहे। इसमें शहर नई बस्ती, अशोक नगर कॉलोनी, एकता नगर बल्लभ नगर समेत शहर के कई अन्य मोहल्ले भी प्रभावित रहे।

फोटो: 7

विभागीय अधिकारी अपने आप मौज काट रहे है। जनता की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है। फोन करने पर कोई भी सही जबाव नहीं दिया जाता है।- सुनील कुमार, मोहल्ला कुवंरगढ़।

फोटो: 8

छोटे फाल्टों को सही करने में गंभीरता नहीं लेते है। जिसके बाद वह बड़ी समस्या बन जाते है। जो उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन जाते है। – जगदीश महाराज, माेहल्ला बागगुलशेर खां।

वर्जन:

रात में छोटेे फाल्ट आए थे। जिन्हें सही करा दिया गया था। दूधिया मंदिर की साइड में ट्रांसफार्मर में दिक्कत होने की वजह से वहां की बिजली प्रभावित हुई है। – ज्ञानेंद्र सिंह, एक्सईएन पीलीभीत।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button