बदायूं

Budaun News: राम ने किया रावण का अंत, जलाया गया पुतला

Connect News 24

Ram killed Ravana, his effigy was burnt

रूदायन में किया गया रावण के पुतले का दहन। संवाद

रुदायन। ज्वाला देवी मंदिर पर चल रही रामलीला में भगवान श्री राम ने रावण का अंत कर दिया। इसके बाद रावण का पुतला दहन हुआ तो लोग प्रभु की जय-जयकार कर उठे।

दियोरा रोड स्थित मंदिर परिसर में 15 अक्तूबर से रामलीला का आयोजन चल रहा है। बुधवार को भगवान श्री राम के आराध्य भक्त सैकड़ों की संख्या में अधर्म पर धर्म की विजय को देखने के लिए आए। राम ने रावण की नाभि में वाण मारकर उसका अंत कर दिया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रवि गुप्ता, राम सिंह, सोंटी शर्मा, वीरसिंह कश्यप, राहुल कश्यप, नीरज जौहरी, राजू गुप्ता, राकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button