बदायूं

Budaun News: ककराला कांड के एक और आरोपी पर लगी रासुका, अब तक 11 पर कार्रवाई; 62 आरोपियों को जेल

Connect News 24

NSA impose on another accused in Kakrala case of budaun

ककराला में नौ दिसंबर 2022 में हुआ था बवाल (बवाल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के ककराला कांड के एक और आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में 11 आरोपियों पर इससे पहले रासुका लगाई जा चुकी है। पुलिस ने जिला कारागार में बंद आरोपी को नोटिस तामील कराया है।

पिछले साल नौ दिसंबर को वाहन चेकिंग के दौरान हुए उपद्रव में पुलिस पर हमला बोला गया था। बड़ी संख्या में एकजुट हुए हमलावरों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी थीं। इस मामले में 28 नामजद समेत 300 सौ अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पूर्व में डोडा तस्करी में पकड़े गए नजमुल समेत उसके चचेरे भाई अमजद को प्रमुख साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button